फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्यालगांव ने 13 रनों से मैच जीत ट्राफी पर कब्जा जमाया

विज्ञापन
रीठा साहिब में ट्राफी के साथ खुशी मनाती विजेता कुल्याल गांव की टीम। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लधियाघाटी स्पोर्ट्स क्लब की ओर से रीठासाहिब में चल रही आईपीएल सेवन प्रतियोगिता के रोमांचक फाइनल मुकाबले में कुल्याल गांव ने खेतीखान इलेवन को 13 रनों से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। विजेता और उप विजेता टीमों को शहीद राहुल रैंस्वाल के नाम से ट्रॉफी दी गई। प्रतियोगिता में 16 विकेट और 35 रन बनाने वाले चतुर चंद मैन ऑफ द सीरीज घोषित किए गए।
विज्ञापन

अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चौड़ामेहता के डा. मोहम्मद दानिश, प्रधानाचार्य नरेंद्र नेगी ने फाइनल मुकाबले का शुभारंभ किया। कुल्याल गांव की टीम ने 18.5 ओवर में 125 रन बनाए। दीपक कुल्याल ने 50, योगेश ने 21, मुकेश ने 16, चतुर ने 14 रनों की पारी खेली। खेतीखान की टीम 18.1 ओवर में 112 रन बना सकी। सूरज ने 44 व बालम ने नाबाद 20 बनाए।
कुल्याल गांव के चतुर ने चार, योगेश व मुकेश ने दो-दो विकेट झटके। अंपायर लक्ष्मण मेहता व सुरेश बोहरा, स्कोरर गोलू बोहरा रहे। आंखों देखा हाल दीपक बडेला, नरेंद्र नेगी, संतोष रसीला, गोपाल बाबू गोस्वामी, कुंदन बोहरा ने सुनाया।
विज्ञापन

विजेता टीम के दीपक कुल्याल को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। जिपं सदस्य प्रतिनिधि दीपक गोस्वामी ने आयोजन समिति की ओर से विजेता टीम को 16 हजार रुपये नकद व ट्रॉफी, उप विजेता टीम को आठ हजार रुपये नकद और ट्राफी बांटी। आयोजन में अनिल बोहरा, सुरेश बोहरा, अजय कुल्याल, दीपक कुल्याल, मदन कुल्याल, चतुर चंद, कुंदन बोहरा, लक्ष्मण मेहता, बबलू मेहता आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें