मां वाराहीधाम देवीधुरा के भ्रमण के दौरान उत्तराखंड पावर कारपोरेशन के प्रबंध निदेशक का स्वागत कर
लोहाघाट (चंपावत)। उत्तराखंड पावर कारपोरेशन के प्रबंध निदेशक अनिल कुमार यादव ने चंपावत जिले में विभागीय भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने बिजली घर का निरीक्षण कर अधिकारियों, कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
प्रबंध निदेशक यादव ने विभिन्न बिजली घरों के निरीक्षण के बाद विभाग में होने वाले नवीन कार्यों की गुणवत्ता और भविष्य की कार्य योजना के बारे में अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने देवीधुरा बिजली घर के निरीक्षण के बाद मां वाराही धाम देवीधुरा में पूजा अर्चना भी की। मंदिर कमेटी की ओर से कीर्ति बल्लभ जोशी ने प्रबंध निदेशक का स्वागत करने के साथ विद्युत व्यवस्था में सुधार की मांग की। इसका संज्ञान लेकर उन्होंने ऊर्जा निगम के अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर समस्या के समाधान के निर्देश दिए। भ्रमण में उनके साथ निदेशक परिचालन एमआर आर्या, मुख्य अभियंता रुद्रपुर एनएस टोलिया, अधीक्षण अभियंता डीके जोशी, अधिशासी अभियंता विजय सकारिया, उपखंड अधिकारी एसएस भंडारी और अवर अभियंता बसंत बल्लभ गहतोड़ी आदि थे।