पूजा-अर्चना के साथ मझेड़ा तोक की सड़क की कटिंग का काम शुरू करवाते विधायक कैलाश गहतोड़ी और पंडित भ?
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। मझेड़ा तोक तक जल्द ही सड़क पहुंच जाएगी। रविवार को विधायक कैलाश गहतोड़ी ने इस सड़क की कटिंग का पूजा अर्चना के साथ श्रीगणेश किया। मां पूर्णागिरि धाम के पुजारी पंडित भुवन चंद्र पांडेय ने पूजा कराई।
दो किमी की इस सड़क को विधायक निधि से बनाया जा रहा है। विधायक ने बस्तियागूंठ गांव में लोगों की समस्याएं भी सुनीं। कहा कि प्राथमिकता के साथ लोगों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रकाश राय, दुग्ध संघ सदस्य कृष्णा जोशी, ग्राम प्रधान संगठन जिलाध्यक्ष मनोज तड़ागी, बीडीसी सदस्य सुंदर बोहरा, गुणानंद थ्वाल, महेश पंगरिया आदि मौजूद थे।