फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में दिल्ली मॉडल मुमकिन नहीं: भगत

विज्ञापन
चंपावत में अमर उजाला से बात करतें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। देश में मोदी मॉडल और गुजरात मॉडल की बात करने वाली भाजपा के लिए उत्तराखंड में दिल्ली का केजरीवाल मॉडल संभव नहीं है। शनिवार को यहां अमर उजाला से बात करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने यह बात कही। कहा कि दोनों राज्यों के राजस्व और आधारभूत ढांचे में भारी असमानता है। इसलिए स्कूल और अस्पतालों की उस स्तर की व्यवस्था करने में काफी वक्त लगेगा। भगत ने कहा कि आदमी पार्टी का प्रदेश में कोई वजूद है नहीं है। इसलिए भाजपा के लिए कोई चुनौती नहीं है। पार्टी विकास, केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों और कांग्रेस के कारनामों को मुद्दा बना अगला विधानसभा चुनाव लड़ेगी।
विज्ञापन

भगत ने दावा किया कि प्रदेश सरकार ने 85 प्रतिशत वादे पूरे कर लिए हैं। शेष वादे भी बचे समय में पूरे कर लिए जाएंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष घोषणा पत्र में सौ दिन के भीतर लोकायुक्त नियुक्त करने के वादे का वह कोई जवाब नहीं दे सके। हालांकि दावा किया कि त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टोलरेंस की नीति पर काम कर रही है। टनकपुर-जौलजीबी मोटर मार्ग पर भाजपा विधायक की ओर से फिर से भ्रष्टाचार की जांच की मांग को नकारने पर प्रदेश अध्यक्ष ने दलील दी कि सरकार इस मामले की पहले ही जांच कर चुकी है, और दुबारा जांच की जरूरत नहीं है।
भगत बोले, कार्यकर्ता हैं पार्टी की धरोहर
चंपावत। भाजपा के चंपावत मंडल स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में बंशीधर भगत ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। कहा कि कार्यकर्ता भाजपा की आन-बान-शान है, उसके बगैर पार्टी संगठन को ताकत नहीं मिल सकती है। बूथ स्तर से लेकर गांवों तक जन संपर्क और उनकी समस्याओं को उठाने का कार्यकर्ताओं से आह्वान किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष दीप पाठक, जिला पंचायत सदस्य सरिता बोहरा, नरेंद्र लडवाल, श्याम पांडे, जगदीश जोशी, मंडल अध्यक्ष कैलाश अधिकारी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमा पांडेय, महामंत्री हरीश पांडेय, मीडिया प्रभारी मोहन अधिकारी, एनडी गड़कोटी, मुकेश महराना, गिरीश जोशी, अंबादत्त फुलारा, मणिप्रभा तिवारी सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें