फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायावती और खतेड़ा के जंगलों में लगी आग

Wed, 13 Apr 2016 10:30 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
मायावती और खतेड़ा के जंगलों में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 बुधवार को अद्वैत आश्रम मायावती के जंगल में आग ने प्रवेश कर लिया। पिछले  दो दिनों से बलांई तथा मानेश्वर के जंगलों में आग धधकी हुई है। जंगली आग के आश्रम की वन पंचायत सीमा में प्रवेश करने पर आश्रम के सभी लोग आग बुझाने  में जुट गए। प्रबंधक स्वामी अनिकेतानंद ने इसकी जानकारी वन विभाग और  प्रशासन को दी गई।
विज्ञापन


वन कर्मचारियों के अलावा पटवारी जगदीश राम भी सहयोग के लिए पहुंच गए। मंगलवार  रात आश्रम के कर्मचारियों ने अपने जंगल में आग पर काबू पा लिया, लेकिन बुधवार को सुबह फिर आग भड़क गई। जिसे बुझाने में पूरे दिन आश्रम के लोग मशक्कत करते रहे। उधर खतेड़ा के जंगल भी धू-धू कर  जल रहे हैं। वन विभाग के अनुसार दो हेक्टेयर जंगल आग की भेंट चढ़ चुके हैं। बुधवार को वन कर्मी भुवन चौबे, अमित पंत, कल्याण सिंह, रमेश, अजीज अहमद,  गणेश, संजय सिंह, मोहन राय आदि आग पर काबू पाने में जुटे रहे। उनका कहना है कि आग बुझाने में ग्रामीणों का सहयोग न मिलने से विकट स्थिति पैदा हो गई  है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें