फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाई में गिरी मैक्स, 10 बाराती घायल

Thu, 28 May 2015 11:10 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचेश्वर मार्ग पर दुधपोखरा से मौड़ा गांव जा रही बारात की मैक्स दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादस में चालक समेत 10 बाराती जख्मी हो गए हैं, जिन्हें उपचार के लिए बारात की अन्य गाड़ियों से लोहाघाट अस्पताल पहुंचाया गया। इसमें चार की हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया गया है। दुर्घटना के कारण बारात दुल्हन के घर काफी देर से पहुंची। घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को दुधपोखरा से जोगा राम के बेटे दीपक राम की बारात मौड़ा गांव के उमेद राम की बेटी ममता के घर के लिए रवाना हुई। बारात में छह गाड़ियां शामिल थीं। दुर्घटनाग्रस्त मैक्स यूके 03 टीए 0366 बारात में सबसे पीछे चल रही थी। लड़की के घर से 100 मीटर पहले ही यह वाहन 50 मीटर गहरी खाई में गिर गया। ग्रामीणों और बारातियों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया। सूचना मिलने पर एसआई जोगा राम और बीएम उप्रेती मौके में पहुंच गए। घायल होने वालों में दूल्हे का भाई शंकर राम (35), लक्ष्मण राम (46), महेश राम (46), जमन राम (38), हेत राम (55), रवि राम (47), खीम सिंह (42), चालक शरद सिंह (50), जगदीश राम (59), महेश राम (46) शामिल हैं। इनमें से खीम सिंह, शंकर राम, जगदीश राम, शरद सिंह की गंभीर स्थिति को देखते उन्हें अन्यत्र रेफर किया गया है। घायलों का उपचार कर रहे डा. रवि सिन्हा, डा. आशीष, ईएमओ डा. रोहित के अनुसार अन्य की स्थिति खतरे से बाहर है। एसडीएम परितोष वर्मा, तहसीलदार हरसिंह रजवार और संासद प्रतिनिधि दीपक जोशी ने अस्पताल आकर घायलों का हालचाल जाना।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें