फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की शारदा में डूबकर मौत

Thu, 28 May 2015 11:08 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगा दशहरा पर्व पर शारदा घाट में स्नान के लिए गई एक महिला की डूबकर मौत हो गई। पोस्टमार्टम के शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। शहर के वार्ड संख्या छह निवासी नगर पालिका के कर्मचारी कृष्णानंद गुरुरानी की पत्नी राधिका गुरुरानी (56) बृहस्पतिवार की सुबह मोहल्ले की अन्य महिलाओं के साथ स्नान के लिए गई थी। शारदा घाट में वह साथ गई महिलाओं को छोड़ कर नदी के प्रतिबंधित क्षेत्र में स्नान के लिए पहुंच गई। जहां अचानक तेज बहाव की चपेट में आकर वह डूब गई। सूचना पर घाट में तैनात पुलिस के तैराक मौके पर पहुंचते इससे पूर्व ही वह डूब चुकी थी। बाद में कोतवाल कमल राम आर्य मय फोर्स मौके पर पहुंचे और तैराक पुलिस की मदद से महिला के शव को खोज निकाला। कोतवाल ने बताया कि पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराने के बाद मृतक महिला का शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। इधर शोक में बृहस्पतिवार को नगर पालिका कार्यालय में कामकाज बंद रखा गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें