फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानेश्वर के पास मैक्स दुर्घटनाग्रस्त, 11 बाराती घायल

Tue, 11 Dec 2018 10:21 PM IST
उजाला ब्यूरो चंपावत।
विज्ञापन
चंपावत जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार का इंतजार करते घायल बाराती। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला मुख्यालय के मानेश्वर और तिलोन के बीच मंगलवार शाम तेज गति पर नियंत्रण खोने से एक मैक्स वाहन खाई में गिर गया। हादसे में 11 बाराती घायल हो गए। घायलों को आपात 108 सेवा से जिला अस्प्ताल में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को हायर सेंटर रेफर किया गया। वहीं वाहन चालक बूढाखेत निवासी ललित सिंह दुर्घटना के बाद फरार हो गया।
विज्ञापन


चंपावत नगर के आरामशीन से एक बारात मंगलवार को लोहाघाट विकासखंड के राईकोट गांव गई हुई थी। वापसी के वक्त लोहाघाट से पांच किमी मानेश्वर के पास मैक्स वाहन यूके 04 टीए 1094 दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में एमईएस कैंप के पास रहने वाले हयात सिंह (70), प्रेम गिरी (60) पुत्र लक्ष्मण गिरी, पुलिस लाइन निवासी देव गिरी (58) पुत्र उत्तम गिरी, ममता अधिकारी (31) पत्नी कुशल सिंह, कार्तिक अधिकारी (04) पुत्र कुशल सिंह, सरिता अधिकारी (29) पत्नी कैलाश अधिकारी, गोरांशु (03) पुत्र कैलाश अधिकारी, जूप निवासी नेहा बोरा (24) पुत्री जोध सिंह बोरा, बैड़ा निवासी ममता अधिकारी (30) पुत्री चंदन सिंह और पुनियाल गांव निवासी बबीता बोरा (17) पुत्री पूरन बोहरा, लोहाघाट मीना बाजार निवासी मिलाप सिंह (65) पुत्र प्रेम सिंह घायल हो गए।

पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने तत्काल घटनास्थल पहुंचकर घायलों को खाई से निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में डॉ. हर्ष सिंह ऐरी, डॉ. प्रदीप बिष्ट आदि ने घायलों का उपचार किया। घटना में गंभीर रूप से घायल ममता अधिकारी और बबीता बोहरा को हायर सेंटर रेफर कर दिया जबकि अन्य घायलों को छुट्टी दे दी गई। हादसे का कारण वाहन की तेज गति और नियंत्रण खोना बताया जा रहा है। 
विज्ञापन


आनन फानन में जिला अस्पताल पहुंचे बारातियों के परिजन 
बारात वाहन के दुर्घटना की सूचना पर बारातियों के परिजन आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचे। इसके अलावा पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष अमरनाथ सक्टा, भाजपा नेता कैलाश अधिकारी, टैक्सी यूनियन महासंघ उपाध्यक्ष ललित मोहन भट्ट सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना। इस दौरान जिला अस्पताल में काफी लोगों का जमावड़ा रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें