फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगह-जगह रुक कर मंजिल तक पहुंच रहे मुसाफिर

Fri, 20 Apr 2018 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे चंपावत।
विज्ञापन
बारहमासी सड़क की कटिंग के दौरान जाम में फंसे वाहन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में बारहमासी सड़क की कटिंग से मुसाफिरों की आवाजाही रुक - रुक कर हो रही है। शुक्रवार को कटिंग से अमोड़ी, स्वांला और धौन में लगे जाम के चलते यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।  
विज्ञापन


राष्ट्रीय राजमार्ग में टनकपुर से चंपावत के बीच के 75 किलोमीटर का फासला सामान्य तौर पर करीब ढाई घंटे में पूरा हो जाता है। लेकिन इन दिनों बारहमासी सड़क की कटिंग के चलते आ रहे मलबे से यह दूरी तकरीबन पांच घंटे में पूरी हो पा रही है। शुक्रवार को भी 75 किमी के फासले पर तीन जगह करीब दो घंटे तक जाम लगा। इस वजह से वाहनों की लंबी कतार लग गई। जिससे बड़ी संख्या में मुसाफिरों को परेशानी झेलनी पड़ी।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें