फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराकोट के पास खुशियों की सवारी और मैक्स की हुई जबरदस्त भिडंत

Mon, 22 May 2017 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, लोहाघाट(चंपावत)।
विज्ञापन
बाराकोट के पास दुर्घटनाग्रस्त मैक्स और खुशियों की सवारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पिथौरागढ़ से नवजात शिशुओं को लेकर लोहाघाट की ओर आ रही खुशियों की सवारी की बाराकोट के पास विपरीत दिशा से आ रही मैक्स से जबरदस्त भिडंत हो गई। जिससे उसमें सवार लोग बाल बाल बच गए। घटना के बाद लोहाघाट से पहुंची दूसरी खुशियों की सवारी के चालक की असंवेदनशीलता ने मानवता को शर्मशार कर दिया।
विज्ञापन


चालक ने दूसरे जिले का मामला बताकर जच्चा-बच्चा को ले जाने से इंकार कर दिया। घंटों बाद चंपावत से गई 108 आपात सेवा ने जच्चा-बच्चा को लोहाघाट अस्पताल पहुंचाया। प्रभारी सीएमओ ने चालक के खिलाफ  कार्रवाई करने की बात कही है। 


सोमवार को  पिथौरागढ़ से नरियाल गांव डिंगडई धामी सौन निवासी ममता देवी(25) पत्नी भोपाल सिंह और बाराकोट निवासी सविता अधिकारी(32) पत्नी मुकेश सिंह के दो दिन के नवजात शिशओुं को खुशियों की सवारी यूके 07 टीए 1090 जरिए लोहाघाट की ओर ला रही थी। सायं करीब पौने तीन बजे बाराकोट के समीप प्रकाश होटल के पास लोहाघाट से पिथौरागढ़ की ओर जा रही मैक्स वाहन यूके 05-1420 से खुशियों की सवारी की जबरदस्त भिडंत हो गई।
विज्ञापन


दुर्घटना के बाद करीब आधा घंटा जच्चा- बच्चा बेहोश रहे। दुर्घटना में खुशियों की सवारी के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। काफी देर बहस के बाद आपस में चालकों का समझौता हुआ। ममता के पति भोपाल सिंह ने बताया कि उनके द्वारा लोहाघाट फोन कर खुशियों की सवारी मंगवाई गई। घटना स्थल तक पहुंचने के बाद लोहाघाट से आए खुशियों की सवारी के चालक ने दूसरे जिले का मामला बताकर जच्चा-बच्चा ले जाने से इंकार कर दिया।

घंटो बाद सूचना पर दुर्घटना स्थल पर चंपावत से 108 वाहन भेजा गया। जहां से उन्हें लोहाघाट सामुदायिक स्वास्थ्य लाया गया। चिकित्सा अधीक्षक डा. मंजीत सिंह ने बताया कि चालक द्वारा जच्चा-बच्चा को दुर्घटना स्थल से न लाना गंभीर मामला है। उन्होंने बताया कि मामले की उच्चधिकारियों को सूचना दे दी है। इधर प्रभारी सीएओ डा.केसी ठाकुर ने घटना की जानकारी के बाद लापरवाही बरतने वाले चालक के खिलाफ  कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें