फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेधावी छात्राओं की माताएं पुरस्कृत

Sun, 28 May 2017 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लोहाघाट
विज्ञापन
Delivering checks of Kamala Nehru Award for Mothers of Meritorious Students in Vidya Mandir of Lohaghat - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं की माताओं को कमला नेहरू पुरस्कार के चेक दिए गए। इस मौके पर वार्षिक परीक्षाओं में विद्यालय में प्रथम तीन स्थान में रहे छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य जगदीश चंद्र पांडेय की अध्यक्षता में हुए समारोह में राज्य सरकार की ओर मेधावी छात्र-छात्राओं की माताओं को एक-एक हजार रुपये के चेक दिए। समारोह में मेधावी छात्रा अनुभा ओली की माता निर्मला ओली, नेहा सामंत की माता सरिता सामंत, विपिन पंत की माता माहेश्वरी देवी, हिमांशु रावल की माता सुनीता रावल, दीपिका बोहरा की माता केशवी देवी, कोमल देव की माता मंजू देवी, मनीष शर्मा माता जानकी शर्मा, विनीत कांडपाल माता लीला कांडपाल को चेक देकर सम्मानित किया गया।

अभिभावकों ने बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए सरकार द्वारा संचालित योजना को सराहनीय बताया। कार्यक्रम में विद्यालय में प्रथम स्थान में रहे पीयूष पांडेय, द्वितीय स्थान पर रहे अमन नाथ रावल और तृतीय स्थान में रहे अंकित भट्ट को पुरस्कृत किया। इस मौके पर प्रकाश जोशी, अखिलेश जोशी, शेखरानंद पाटनी, घनश्याम जोशी, उत्तम मेहता, सुरेश जोशी ने विचार रखे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें