फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने बनाए दो हजार मास्क

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जिला मुख्यालय स्थित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) भी आगे आया है। संस्थान की ओर से सिलाई का प्रशिक्षण ले चुकीं महिलाओं ने पांच दिन में दो हजार से अधिक मास्क बना लिए हैं। इन मास्कों को रियायती दरों पर सरकारी विभागों और आम लोगों को दिलाया जा रहा है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सबको थ्री लेयर मास्कों की जरूरत है लेकिन बाजार में पर्याप्त मात्रा में इनकी उपलब्धता न होने के कारण आरसेटी में एक अप्रैल से दस महिलाओं ने मास्क बनाने का कार्य शुरू किया था। संस्थान के निदेशक जनार्दन चिलकोटी ने बताया कि यह महिलाएं पांच दिनों में दो हजार से अधिक मास्क बना चुकी हैं। उन्होंने बताया कि महिलाओं की ओर से बनाए गए मास्क की रियायती दर पर बिक्री की जा रही है। एक हजार से अधिक मास्क आपदा विभाग को दिए जा चुके हैं। आम लोगों को भी मास्क उपलब्ध कराए जा रहे हैं। लोहाघाट के विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने 1500 मास्क बनाने का ऑर्डर दिया है। सरिता गिरी, रीता रावल, चित्रा पुनेठा, कमला डांगी, बबीता देवी, सुनीत, हेमा आदि मास्क बनाने में जुटे हैं। आरसेटी के प्रकाश चंद्र जोशी, राजेश चंद्र, महेंद्र पटवा, छवि दत्त पांडेय, विजय लडवाल आदि सहयोग कर रहे हैं।
जिला मुख्यालय में आरसेटी की पहल पर महिलाएं मास्क बना रहीं हैं। एक मास्क की कीमत पांच रुपये रखी गई है। मास्क तैयार कर रहीं महिलाओं ने संस्थान की ओर से सिलाई का प्रशिक्षण लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जनार्दन चिलकोटी, निदेशक, आरसेटी संस्थान।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें