चंपावत। जिले के बाजार दीपावली के लिए सज गए हैं। चंपावत, लोहाघाट, पाटी, देवीधुरा, टनकपुर, बनबसा में चहल पहल धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। दुकानों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है।
देहली की सजावट के लिए रंगोली, घरों के लिए फूलों की मालाएं और रोशनी के लिए बिजली की मालाएं लगाई गई हैं। बाजार में 10 रुपये से लेकर हजार रुपये तक के सजावट के सामान हैं। बाजार बिजली की मालाओं से जगमग है।
चंपावत नगर में रविवार को मोटर स्टेशन रोड में दीपावली के लिए बाजार सजा नजर आया। स्थानीय व्यापारियों और लोगों ने दीपावली पर्व से संबंधित उत्पाद बिक्री के लिए लगाए।