लोहाघाट (चंपावत)। विकास खंड लोहाघाट के खूनाबोरा में यूथ फाउंडेशन की ओर से मां पूर्णागिरि फुटबाल प्रतियोगिता शुरू हो गई है। नॉक आउट सिक्स ए साइड प्रतियोगिता में ढेक ब्रदर्स ने खूना बलांई को पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया।
मुख्य अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष ललित मोहन कुंवर ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया। मैच के पहले हाफ में दोनों ही टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया दूसरे हाफ में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने 2-2 गोल दागकर कर मैच को बराबरी पर ला दिया। मैच का निर्णय निकालने के लिए रेफरी ने पेनल्टी शूट आउट का सहारा लिया। इसमें ढेक ब्रदर्स मनीष ढेक ने शानदार एक गोल मारकर खूना बंलाई को 1-0 से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। रेफरी लवि बोहरा, लाइनमैन करन मेहता और सोनू बोहरा रहे।
विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान मझेड़ा रमेश पांडेय, पूर्व ग्राम प्रधान खूना बोरा महेश सिंह बोहरा रहे।
इस दौरान जीवन बिष्ट, पंकज बोहरा, आकाश बोहरा, विकास बोहरा, सुनील रौतेला, रोहन मेहता, दीपक मेहर, हिम्मू मेहता, आयुश, हिमांशु, विनोद मौजूद रहे।