मां नंदा सुनंदा महोत्सव में मां नंदा सुनंदा का विशेष पूजन समेत कई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके अंतर्गत हुई फैंसी ड्रेस, सामान्य ज्ञान समेत प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई। शाम को आरती और भजन संध्या के बाद रात में तंत्रोक्त पूजा और मां को भोग लगाया गया। बृहस्पतिवार 31 अगस्त को डोला यात्रा और मूर्ति विसर्जन के साथ महोत्सव का समापन किया जाएगा।
बुधवार को महोत्सव के अंतर्गत हुई फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में दिवेश पांडेय पहले, प्रियांशा वर्मा दूसरे और रक्षित पांडेय तीसरे स्थान पर रहे। सीनियर वर्ग की सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में आशीष जोशी प्रथम, पीयूष पांडेय द्वितीय और प्रियांशु फर्त्याल तीसरे स्थान पर रहे। जूनियर में चेतन रावत प्रथम, पीयूष जोशी द्वितीय, दिव्यांशु जोशी और शिवांशी मेहरा तीसरे स्थान पर रहे।
मेहंदी में शिल्पा अधिकारी, सीमा, अंजलि बिष्ट, चित्रकला में संध्या रानी, नीतू बसवाल और आशीष जोशी, निबंध में हर्षित राय, अर्पित कुमार, युक्ता जोशी और प्रदीप जोशी क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। बालेश्वर मंदिर में पंडित गिरीश कलौनी, दीपक कुलेठा, विनोद पांडेय और हरीश जोशी ने धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए। यजमान देवीलाल वर्मा, मुन्ना साल साह, एनडी गड़कोटी, सुधीर साह, शंकर नाथ रावल आदि ने नंदा सुनंदा का विशेष पूजन किया। आयोजन में समिति अध्यक्ष शंकर पांडेय, सचिव विकास साह, उपाध्यक्ष विजय वर्मा, नरेश जोशी, जगदीश गिरी, भैरव गिरी, अजय पुनेठा, गणेश महराना, रितेश राय, भगवत चौधरी, दीपक तड़ागी, जगदीश किरौला ने सहयोग दिया।