बनबसा (चंपावत)। हॉकी के जादूगर रहे स्व. मेजर ध्यान चंद का जन्मदिन मंगलवार को खेल दिवस के रूप में मनाया गया। क्षेत्र के स्कूलों में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। केवि क्रमांक एक में प्राचार्य आरसीएस धपोला ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। शारीरिक शिक्षक सुंदर सिंह रावत, मयंक नेबी, स्नेहा गोस्वामी ने खेलों का महत्व बताया। एलएस अधिकारी ने आभार जताया। एनसी खत्री ने संचालन किया। शारदा इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य वीके मिश्र ने खेल दिवस का शुभारंभ किया। फुटबाल मैच में राइंका सैलानीगोठ ने शारदा इंटर कॉलेज को 2-0 से हराया। कबड्डी में कक्षा 12 बी ने 12 ए को 31-15 से परास्त किया। कक्षा छह से 12वीं की छात्राओं की 200 मीटर की दौड़ हुई। एसएसबी के एएसआई घनश्याम गोदियाल, प्रधानाचार्य ने पुरस्कार बांटे। विनोद आर्या, मनमोहन गोस्वामी ने संचालन किया। डीएस खाती, हयात सिंह चौहान, शोएब खान, इंदू मेहता, मंजू आर्या, वासिका अंसारी, प्रीति चंद, मनीष परसोला ने सहयोग दिया। मैक्स्टन स्ट्रांग स्कूल में खोखो, कबड्डी हुई। वहां प्रधानाचार्य डेविड चिरागदीन, प्रबंधक गिरीश जोशी, स्कूल चेयरमैन क्लिफ्टन शिप्वे, खेल शिक्षक अविनाश कुमार आदि थे।