टनकपुर(चंपावत)। क्षेत्र के प्रमुख राजकीय डिग्री कालेज में शिक्षकों की कमी से पठन पाठन प्रभावित हो रहा है। अर्थशास्त्र और भौतिक विज्ञान में एक-एक पद, वाणिज्य में दो पर एक, अंग्रेजी में तीन पर दो पद रिक्त हैं।
प्रभारी प्राचार्य डॉ. एसके कटियार ने बताया कि रिक्त पदों को लेकर शासन को अवगत कराया गया है। कालेज में प्रैक्टिकल और परीक्षा के समय खटीमा, अमोड़ी, बनबसा से शिक्षकों को अटैच किया जाता है। लेकिन वह कुछ समय के लिए ही व्यवस्था होती है। इधर, इस मामले में छात्रसंघ की ओर से निरंतर मांग उठाई जा रही है। छात्रसंघ अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने बताया कि बीते जुलाई मेें ही मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर काॅलेज में शिक्षकों कमी से अवगत कराया। उन्होंने कालेज में शिक्षकों के रिक्त पदों को तत्काल भरने की मांग उठाई है। संवाद