फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड अर्र्द्ध सुरक्षा सैनिकों ने उठाईं कई समस्याएं

Sun, 01 May 2016 10:16 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
रिटायर्ड सैनिकों ने उठाईं कई समस्याएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। अर्र्द्ध सुरक्षा बलों के रिटायर्ड अधिकारी और जवानों को शासन द्वारा दी जा रही सुविधाओं की जानकारी दी गई। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की 36वीं वाहिनी में हुई बैठक में द्वितीय कमान अधिकारी भानु प्रताप सिंह ने पूर्व सैनिकों की समस्याएं सुनीं। वाहिनी स्तर में ही कई समस्याओं का मौके में निराकरण किया गया।
विज्ञापन


साथ ही रिटायर्ड अर्र्द्ध सुरक्षा बल कर्मियों से अपने अनुभवों को साझा करने को कहा गया। इस अवसर पर पूर्व सैनिकों ने विभिन्न समस्याएं उठाईं। इससे पूर्व वाहिनी में स्वच्छ भारत मिशन के तहत हिमवीरों द्वारा वाहिनी परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान संचालित किया गया। इस दौरान विभिन्न स्थानो में फैले प्लास्टिक को एकत्र कर नष्ट किया गया। द्वितीय कमान अधिकारी ने स्वच्छता अभियान को जीवन का एक महत्वपूर्ण अंग बनाने पर जोर देते हुए जवानों से जैविक और अजैविक कूड़े को एकत्र कर निस्तारित करने को कहा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें