बनबसा (चंपावत)। असम राइफल्स पूर्व सैनिक संगठन बनबसा टनकपुर की बैठक में पूर्व सैनिकों की समस्याओं पर चर्चा हुईं। असम राइफल्स पूर्व सैनिक राष्ट्रीय संगठन (अरेवा) की ओर से न्यायालय में चल रहे वाद के संबंध में जानकारियां दी गईं।
असम राइफल्स पूर्व सैनिक संगठन बनबसा टनकपुर के अध्यक्ष सूबेदार मेजर गोपाल दत्त शर्मा (सेना मेडल) की अध्यक्षता और सचिव खड़क चंद के संचालन में हुई बैठक में पूर्व सैनिकों की समस्याओं पर मंथन हुआ। वक्ताओं ने कहा कि असम राइफल्स के पूर्व सैनिक संगठन की ओर से मांगों के लिए चल रहे वाद में दिल्ली हाईकोर्ट ने उनके हक में फैसला दिया है लेकिन भारत सरकार इस फैसले पर कोई कदम नहीं उठा रही है। इसके लिए अरेवा सर्वोच्च न्यायालय में अपील करने जा रही है। संगठन ने सभी असम राइफल्स के पूर्व सैनिकों से सहयोग की अपील की गई। वहां सूबेदार नरेंद्र सिंह गोवाड़ी, सूबेदार मोहन राम आदि थे। संवाद