फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाई-वोल्टेज से कई उपकरण फुंके

Wed, 24 May 2017 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लोहाघाट
विज्ञापन
विज्ञापन
 हाई-वोल्टेज से मीनाबाजार क्षेत्र के लोगों और व्यापारियों के बिजली के कई उपकरण फुंक गए हैं। उन्होंने बिजली विभाग से मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन


मीना बाजार में रहने वाले व्यवसायी दिनेश बोहरा और मतलूफ अहमद ने बताया कि बुधवार अपरान्ह करीब 2.30 बजे आए हाई-वोल्टेज से उनका टीवी फुंक गया। फोटो स्टेट सेंटर के मुन्ना उप्रेती ने बताया कि उनका लैपटॉप, पेराडाइज हेयर कटिंग सेलून के मालिक जाकिर हुसैन के बल्ब, तिलदा समोसे वाले का फ्रिज और लाइटें फुंक गई। इसके अलावा स्वर्ण आभूषण विक्रेता गोविंद वर्मा ने बताया कि हाई-वोल्टेज आने के वक्त उनका सीसीटीवी चालू था, मगर अब यह सीसीटीवी काम नहीं कर रहा है।
विज्ञापन


पशुधन प्रसार अधिकारी जनक चंद ने बताया कि उनका टीवी और सीएफएल फुंक गई। इधर, नगर पंचायत कार्यालय में लगे बल्ब भी फुंक गए। उधर, उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड के लोहाघाट उप खंड के अभियंता एचएस सौन ने बताया कि लाशघर के पास लगे ट्रांसफार्मर में बंदर के उछलकूद करने से बिजली का न्यूट्रल वायर टूट गया। इससे एकदम हाई-वोल्टेज पैदा हो गई। अलबत्ता अब लाइन को ठीक कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें