फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मल्लिकार्जुन स्कूल के छात्रों ने परीक्षा छोड़कर किया प्रदर्शन

Thu, 20 Sep 2018 10:34 PM IST
ब्यूरो् /अमर उजाला, चंपावत।
विज्ञापन
चंपावत के मल्लिकार्जुन स्कूल के प्रबंधन के खिलाफ धरने पर बैठे छात्र-छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मल्लिकार्जुन स्कूल के छात्र-छात्राओं ने प्रधानाचार्या पर दुर्व्यवहार करने, अंग्रेजी के शिक्षिका को हटाने का आरोप लगाते हुए परीक्षा का बहिष्कार कर पूल्ड आवास वाली रोड पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


 बृहस्पतिवार को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्रों के सड़क पर उतरने की जानकारी मिलते ही मुख्य शिक्षाधिकारी आरसी पुरोहित मौके पर पहुंचे और छात्रों को समझाबुझा कर स्कूल ले गए। स्कूल में भी छात्र अपनी मांग पर अड़े रहे। छात्रों का कहना था कि प्रधानाचार्या को हटाने के बाद ही कक्षाओं में आएंगे। सीईओ, जिला शिक्षाधिकारी सत्यानारायण, खंड शिक्षाधिकारी अंशुल बिष्ट और विधि सह परीविक्षा अधिकारी द्वारिका शर्मा ने छात्र अर्पण तिवारी, कुशाग्र वर्मा, आयुष तड़ागी, मनोज बोहरा और विपिन रावत से छात्राें की मांगें सुनीं।

छात्रों ने प्रधानाचार्या पर अभद्र व्यवहार, मारपीट, गाली-गलौच, कपड़े फाड़ने और बिना गलती के अंग्रेजी शिक्षिका को भी स्कूल से हटाने के आरोप लगाए। छात्रों ने अंग्रेजी शिक्षिका की बहाली करने की मांग की। छात्रों से वार्ता करने के बाद सीईओ ने मल्लिकार्जुन स्कूल से हटाई गई अंग्रेजी शिक्षिका सावित्री सामंत को फोन कर स्कूल बुलाया। शिक्षिका ने प्रधानाचार्या पर गलत व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए दबाव में स्कूल छोड़ने की बात कही।  
विज्ञापन


छात्र-छात्राओं के आरोप गलत हैं। अनुशासन में रहने और पढ़ाई करने के लिए उन्हें समझाया जाता है। कुछ छात्रों को गलत काम करने पर डांट फटकार लगाई जाती है। अमर्यादित आचरण का आरोप सही नहीं है। अंग्रेजी शिक्षिका को हटाया नहीं गया था, उन्होंने स्वयं इस्तीफा दिया।  
राजश्री पंत, प्रधानाचार्या,  मल्लिकार्जुन स्कूल।  


मल्लिकार्जुन स्कूल का यह विवाद गंभीर घटना है। मामले को सुलझाने के लिए 22 सितंबर को अभिभावक, शिक्षक, प्रबंधन के साथ वार्ता की जाएगी।   -आरसी पुरोहित,  मुख्य शिक्षाधिकारी, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें