फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ते में गिरने से मल्ला खतेड़ा के मजबूर की मौत

Fri, 17 Feb 2017 08:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
विज्ञापन
विज्ञापन
मल्ला खतेड़ा के एक अधेड़ मजदूर की रास्ते में गिरने से मौत हो गई। वह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हीरा राम (58) पुत्र स्वर्गीय मोहन राम निवासी ग्राम पंचायत मल्ला खतेड़ा किसी काम से बृहस्पतिवार देर रात किमतोली से अपने घर की ओर आ रहा था। कालशन के पास सड़क के किनारे गिरने से उसे काफी चोट लग गई। लोगों ने जब हीरा राम को अचेत अवस्था में देखा, तो वे आपातकालीन वाहन 108 के जरिए लोहाघाट अस्पताल लाए। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। लोहाघाट पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुक्रवार को पोस्टमार्टम करवाया। थानाध्यक्ष ने बताया कि हीरा रात के अंधेरे में गिर गया था। पोस्टमार्टम करने वाले डा.जितेंद्र जोशी ने सिर पर चोट लगने से अधिक रक्तस्राव को मौत की वजह बताया है।

ग्रामीणों ने बताया कि हीरा राम किसी तरह मजदूरी करके दो वक्त की रोजी-रोटी का जुगाड़ करता था। उसके तीन पुत्र और एक बेटी है। इसमें से एक पुत्र मानसिक रूप से कमजोर बताया गया है। हीरा राम की पत्नी भी मानसिक रूप से अस्वस्थ है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से निर्धन परिवार के लिए आर्थिक सहायता की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें