उत्तराखंड पावर कारपोरेशन के विद्युत वितरण खंड की ओर से उपभोक्ताओं की शिकायतों और समस्याओं का शिविर लगाकर समाधान किया जाएगा। जिले के विभिन्न स्थानों में 18 फरवरी से उप खंड अधिकारियों की अगुवाई में समस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
अधिशासी अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि उप खंड अधिकारी लोहाघाट के नेतृत्व में 18 फरवरी को लोहाघाट टाउन, 20 को पाटी और मूलाकोट, 21 को रीठाखाल, 22 को देवीधुरा, 26 फरवरी को पुल्ला और 27 फरवरी को बर्दाखान में शिकायत निवारण शिविर लगाए जाएंगे।
उप खंड अधिकारी चंपावत के नेतृत्व में 21 फरवरी को मौनपोखरी, 23 को कालूखांड, 27 को तामली और 28 फरवरी को मंच तथा एसडीओ टनकपुर के नेतृत्व मेें 20 फरवरी को पचपकरिया, 21 को मीनाबाजार, बनबसा, 25 को गड़ीगोठ, 27 को फागपुर और 28 फरवरी को बनबसा में शिविर लगाए जाएंगे। शिविर में बीपीएल श्रेणी में आने वाले उपभोक्ताओं को नए कनेक्शन जारी किए जाएंगे। साथ ही कटिया डाल कर बिजली का प्रयोग करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बिजली बिल और अवशेष देयक समय पर जमा न होने पर बिजली कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जाएगी