फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंतोली में ग्रामीणों ने आरजीबीएल कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन किया

विज्ञापन
एनएच कटिंग के दौरान कार्यदायी कंपनी द्वारा डाले गए मलबे से खेतों को हुए नुकसान के खिलाफ कचहरी में - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। निर्माणाधीन बारहमासी सड़क के मलबे से बंतोली में भूमि को हो रहे भारी नुकसान पर ग्रामीणों ने गहरी नाराजगी जताई है। आक्रोशित ग्रामीणों ने कार्यदायी संस्था आरजीबीएल कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने उनकी भूमि को नुकसान की भरपाई और क्षतिग्रस्त पेयजल स्रोत ठीक न करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी देते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना था कि कार्यदायी संस्था की ओर से बंतोली में डंपिंग जोन बनाकर कटिंग का सारा मलबा उसमें डाला जा रहा है। डंपिंग जोन के नीचे सुरक्षा के कोई इंतजाम न होने से सारा मलबा उनके उपजाऊ खेतों में आ गया है। इससे उनकी मलबे से पटने से भूमि बर्बाद हो गई है। ग्रामीणों के पेयजल स्रोतों को भी मलबे से पाट दिया गया है। इससे गांव में पेयजल संकट गहराने लगा है। ग्रामीणों ने एसडीएम आरसी गौतम को ज्ञापन सौंपा। इसमें कार्यदायी संस्था आरजीबीएल के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें हुए नुकसान की भरपाई की मांग की है। ग्रामीणों ने विधायक पूरन सिंह फर्त्याल से भी इस मामले को विधानसभा में उठाने की गुहार लगाई है। इस मौके पर चंचल सिंह, पवन सिंह, पुष्कर सिंह, ईश्वर सिंह, भुवन सिंह, नारायण सिंह, राजेंद्र फर्त्याल, पवन फर्त्याल, दीपक सिंह, डिकर सिंह, टीएस फर्त्याल, मनोहर सिंह, गंगा सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें