फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश सरकार कर रही धन का दुरुपयोग : टम्टा

Sun, 20 Nov 2016 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
प्रदेश सरकार कर रही धन का दुरुपयोग : टम्टा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट और केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री अजय टम्टा ने कहा हर मोर्चे पर नाकाम हो रही प्रदेश सरकार लोगों के लिए सिरदर्द बन रही है।
विज्ञापन


रविवार को मोटर स्टेशन में जिलाध्यक्ष हिमेश कलखुड़िया की अध्यक्षता और महामंत्री रामदत्त जोशी के संचालन में हुई परिवर्तन रैली की सभा में वक्ताओं ने कहा कांग्रेस सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है।

प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने कहा कांग्रेस सरकार के हाथों में प्रदेश सुरक्षित नहीं है। उन्होंने गैरसैंण को राजधानी बनाने के मुद्दे पर भी रावत सरकार को घेरा।
विज्ञापन


केंद्रीय राज्यमंत्री श्री टम्टा ने नोटबंदी, पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक के जरिए ध्वस्त किए गए आतंकी ठिकानों सहित मोदी सरकार की तमाम उपलब्धियों को बताते हुए प्रदेश के समग्र विकास के लिए कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया।

पंचेश्वर बांध में शीघ्र काम शुरू होने, तल्लादेश में मोबाइल टावर लगाने सहित विकास के कई योजनाओं को अमली जामा पहनाने का दावा किया गया। परिवर्तन यात्रा के प्रदेश सह संयोजक दान सिंह रावत, कुमाऊं प्रभारी कैलाश पंत, शैलेंद्र मोहन आदि ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के हाथ मजबूत करने के लिए सूबे में भाजपा की सरकार का बनना जरूरी है। विशेष आमंत्रित सदस्य नरेंद्र लडवाल, जिला पंचायत सदस्य गोविंद सामंत, मुकेश महराना, श्याम नारायण पांडेय, पूर्व राज्य मंत्री बीना महराना, शिवराज कठायत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


वहीं, लोहाघाट में परिवर्तन रैली का स्वागत हुआ। वक्ताओं ने केंद्र की मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कांग्रेस सरकार की नाकामियों को उजागर किया। खचाखच भरे रामलीला मैदान में मंडल अध्यक्ष दीपक जोशी, जिला महामंत्री नवीन बोहरा, कैलाश पांडेय, एलएम कुंवर के संचालन में हुई सभा में विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार पूरी तरह भ्रष्टाचार में डूबी है। प्रदेश के मुखिया जनता का नहीं, भ्रष्टाचारियों का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें