फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अशोक सदन ने मारी बाजी 

Sat, 19 Nov 2016 10:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)
विज्ञापन
अशोक सदन ने मारी बाजी  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सैनिक छावनी स्थित केवि क्रमांक एक में अंतरसदनीय समूह नृत्य प्रतियोगिता आयोजित हुई। अशोक सदन को प्रथम स्थान मिला। प्रचार्य आरसीएस धपोला ने छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी। 
विज्ञापन


लोक संस्कृति पर आधारित समूह नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय के विभिन्न सदनों की छात्राओं ने कुमाऊंनी, असमिया (बीहू), पंजाबी (गिद्दा), कत्थक आदि समूह नृत्य प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में अशोक सदन ने प्रथम, टैगोर सदन ने द्वितीय, रमन सदन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

निर्णायक की जिम्मेदारी संगीत शिक्षिका शैफाली माहेश्वरी, नेहा पाठक और ऊषा किरन ने निभाई। विद्यालय के छात्र कैप्टन माणिक्य सक्सेना ने संचालन किया। इस मौके पर विद्यालय सहगामी क्रियाकलाप समिति (सीसीए) सदस्य एके  मिश्रा, एनसी खत्री, एनसी शर्मा ने कार्यक्रम का संयोजन किया। वरिष्ठ शिक्षिका नीना सक्सेना, एलएस अधिकारी, पीसी पंत, टीआर आर्या, रामदास, ज्योति तिवारी आदि ने सहयोग दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें