फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभियांत्रिकी विभागों में बनें समान नियमावली

विज्ञापन
उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की चंपावत में हुई बैठक में कुमाऊं मंडल महासचिव बीसी जोशी ? - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने सभी अभियांत्रिक विभागों में एक समान सेवा नियमावली और पारदर्शी स्थानांतरण व्यवस्था लागू करने की मांग की। मंगलवार को कुमाऊं मंडल महासंघ के अध्यक्ष पंकज महरा की अध्यक्षता और मंडलीय महामंत्री बीडी जोशी के संचालन में हुई बैठक में लोक निर्माण विभाग में पदोन्नति के अवसरों को बढ़ाने के लिए अभियंता वर्ग के ढांचे का पुनर्गठन करने पर जोर दिया। कोविड के दौर में अवकाश के बगैर सेवा देने वाले इंजीनियर्स को कोरोना वॉरियर्स का सम्मान देने की मांग की।
विज्ञापन

वक्ताओं ने अक्तूबर 2005 के बाद नियुक्त अभियंताओं को पुरानी पेंशन योजना से जोड़ने, एसीपी की व्यवस्था को पहले की तरह (10 वर्ष, 16 वर्ष और 26 वर्ष) करने, कार्मिकों के चिकित्सकीय इलाज के लिए गोल्डन कार्ड की विसंगतियों को दूर करने, पेयजल निगम में शासन द्वारा सेंटेज की प्रतिपूर्ति के लिए शासनादेश का पालन कर समय पर कार्मिकों को वेतन देने की मांग की है। समस्याओं की अनदेखी पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है। बैठक में मंडल उपाध्यक्ष नीलम उप्रेती, शाखा अध्यक्ष सुधीर कुमार, सचिव प्रमोद खर्कवाल, प्रकाश चंद्र, विशाल उप्रेती, एमसी पांडेय, उदय राम आर्या, सीएन पांडेय, राजेश जोशी, कुंदन अधिकारी, हेम पुनेठा, गिरीश लोहनी, ललिता बिष्ट, तनुजा देव, कुंदन सिंह, संदीप कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें