कलक्ट्रेट मिनिस्टीरियल कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार
- फोटो : अमर उजाला
पांच सूत्रीय मांगों को लेकर कलक्ट्रेट मिनिस्टीरियल आफीसर्स एसोसिएशन का कार्य बहिष्कार शुक्रवार को तीसरे दिन भी जारी रहा।
कलक्ट्रेट में कर्मचारियों ने एसोसिएशन जिलाध्यक्ष साजिद अली और महामंत्री गुंसाई सिंह किरौला के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस मौके पर हिमांशु वर्मा, भगवती प्रसाद पांडेय, नवीन सिंह देउपा, नवीन कुमार आदि ने विचार रखे।
टनकपुर । शुक्रवार को भी तहसील के कलक्ट्रेट मिनिस्टीरियल कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार जारी रहा। इस कारण तहसील में कामकाज नहीं हुआ और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
कार्य बहिष्कार में जीवन सिंह मनवाल, राहुल उपाध्याय, कमल पंत, सुनील बिष्ट, संजय सिंह, गोदावरी शर्मा शामिल थे। कर्मचारी नेता जीवन मनवाल ने बताया कि संगठन के प्रांतीय नेतृत्व में दिशा-निर्देश के तहत ही आंदोलन की अग्रिम रूपरेखा पर अमल होगा।