राज्यसभा सदस्य महेंद्र सिंह माहरा का ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण जारी है। उन्होंने रीठाखाल समेत गागर, बिरौली में चौपाल लगाकर जन समस्याएं सुनीं। रीठाखाल में आयोजित चौपाल में लोगों ने पांच वर्षों से इंटर कक्षाओं में प्रवक्ताओं के पद सृजित नहीं होने से छात्रों की पढ़ाई में हो रही दिक्कतों की ओर उनका ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने जीआईसी में कक्ष का निर्माण करने के लिए दो लाख रुपये, गागर में भैरव नाथ मेला स्थल के विस्तार के लिए एक लाख रुपये तथा आंगनबाड़ी भवन के पीछे की दीवार के लिए 50 हजार रुपये देने की घोषणा की।
ग्राम प्रधान लक्ष्मण राम की अध्यक्षता एवं त्रिभुवन चम्याल के संचालन में ग्रामीणों ने सूखे से पैदा हुई स्थिति की जानकारी देते हुए सूखाग्रस्त क्षेत्र घोषित करने की मांग की। पनिया-रीठाखाल सड़क का विस्तार कर उसे हॉटमिक्स से पक्का करने समेत कई मांगें रखी। ग्राम प्रधान बिशन दत्त जोशी, भवदेव जोशी, रेवाधर भट्ट, केशव राम, गिरीश सिंग्वाल, डीडी पांडेय ने उन्हें क्षेत्रीय समस्याओं की जानकारी दी। भ्रमण के दौरान लधिया घाटी के जिपं सदस्य भोला सिंह बोहरा, ग्राम प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष गिरीश सिंग्वाल, त्रिभुवन चम्याल आदि थे।