वाल्मीकि समाज विकास परिषद ने महर्षि वाल्मीकि जयंती धूमधाम से मनाते हुए शोभायात्रा निकली। मुख्य अतिथि विधायक हेमेश खर्कवाल ने कैनाल परिसर में महर्षि वाल्मीकि की मूर्ति स्थापित की।
प्रेमपाल की अध्यक्षता, राहुल कुमार और मनमोहन गोस्वामी के संचालन में हुए कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि शंकर लाल वर्मा, राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त पूर्व प्रधानाचार्य बंशीधर उपाध्याय ने विचार रखे। महर्षि वाल्मीकि, लव कुश, श्रवण कुमार, शिव पार्वती, भक्त हनुमान की झांकियों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। एनएचपीसी में शोभायात्रा का मुख्य अभियंता पवन कुमार गुप्ता ने स्वागत किया।
इस मौके पर कलाकारों को भी पुरस्कृत किया गया। जेई रामशबद यादव, जेई चौधरी, प्रधानाचार्य करन सिंह, कपिल भार्गव, जसवंत बसेड़ा, कालीचरण, नत्थूलाल, श्यामा चरण आदि मौजूद थे।
भंडारे के साथ संपन्न हुआ कार्यक्रम
वाल्मीकि समाज विकास परिषद बनबसा कैंट में मानस पाठ के बाद रात्रि जागरण हुआ। भंडारे के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस मौके पर अध्यक्ष अजय कुमार, सचिव सचिन के अलावा पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।