फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: एनएच पर अनियंत्रित होकर पलटा मैजिक वाहन, 15 घायल

Thu, 23 Oct 2025 10:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
बनबसा के फागपुर में सड़क पर पलटकर दुर्घटनाग्रस्त मैजिक वाहन। स्रोत : पुलिस
विज्ञापन
बनबसा/ टनकपुर (चंपावत)। टनकपुर से सवारियां लेकर बनबसा जा रहा एक मैजिक वाहन एनएच पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में भाई दूज का पर्व मनाने मायके जा रही दो महिलाओं समेत 15 लोग घायल हो गए। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए टनकपुर और खटीमा अस्पताल भिजवाया। गंभीर रूप से घायल एक बालिका को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को टनकपुर से बनबसा जा रहा मैजिक वाहन यूके 06 टीए 3322 भजनपुर के समीप एनएच पर पलट गया। वाहन पलटने पर उसमें सवार लोगाें की चीख-पुकार मच गई। चीता मोबाइल टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए खटीमा भिजवाया। थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह कोरंगा ने बताया कि मैजिक वाहन में सवार अधिकांश बच्चे थे। वाहन को कब्जे में लिया गया है। घटना के बाद चालक भाग गया था।

हादसे में ये हुए घायल
मनोज शर्मा निवासी पीलीभीत, उनकी पत्नी प्रीति शर्मा (30), बेटी काव्या शर्मा (12), बेटा प्रियांशु शर्मा (9), खटीमा निवासी एकता शर्मा, महिनहारगोठ निवासी युवराज (9), बिंदुखत्ता निवासी विमला बिष्ट (38), अंबिका बिष्ट (35), उनका बेटा प्रिंस (4), बेटी रूही (10) के अलावा पाखी जग्गी घायल हो गए। घायल रूही की हालत नाजुक होने पर उसे रेफर किया गया है। हादसे में घायल मनिहारगोठ निवासी मीना देवी (35), उनके बेटे आयुष (10), पीयूष (छह) और शांति देवी (40) को टनकपुर अस्पताल भेजा गया। दोनों महिलाएं भाई दूज के लिए अपने मायके खटीमा जा रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें