फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैजिक चालक और स्वामियों की दबंगई

Tue, 25 Oct 2016 08:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
विज्ञापन
एसडीएम अनिल चन्याल को ज्ञापन सौंपते बनबसा के ई-रिक्शा चालक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बनबसा के ई-रिक्शा चालकों ने मैजिक चालकों और स्वामियों पर दबंगई करने, नेपाल मार्ग पर सवारी नहीं ढोने देने और पुलिस पर इनसे सांठगांठ करने का आरोप लगाया है। इस बाबत उन्होंने एसडीएम अनिल चन्याल को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही शीघ्र कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


ई-रिक्शा चालक संगठन के अध्यक्ष शाखवत अली के नेतृत्व में मंगलवार को एसडीएम कार्यालय पहुंचे बनबसा क्षेत्र के ई-रिक्शा चालकों और स्वामियों ने कहा कि बनबसा से नेपाल के जाने-आने वाले यात्रियों को वे सीमा स्तंभ संख्या सात तक ढोकर आजीविका चला रहे हैं।

आरोप लगाया कि पिछले कुछ दिनों से मैजिक टैक्सी वाहन चालक और स्वामियों द्वारा सवारी ढोने से रोका जा रहा है। रिक्शे में बैठी सवारी को जबरन उतार कर उनके साथ बदसलूकी की जा रही है। उन्होंने कहा कि थाना एवं बैराज पुलिस चौकी पर तैनात अधिकारियों से कई बार मैजिक चालक और स्वामियों द्वारा पैदा किए जा रहे अवरोध को दूर करने का आग्रह किया गया, मगर सांठगांठ के चलते पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। ज्ञापन सौंपने वालों में राजेश सिंह, बनवारी लाल, मोहन चंद्र, सोमपाल सिंह, शहीद अहमद आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें