फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका बोर्ड की बैठक में लिए गए फैसले 

Tue, 25 Oct 2016 08:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
विज्ञापन
नगर पालिका बोर्ड की बैठक में लिए गए फैसले  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर पालिका के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबित देयकों के भुगतान के लिए मिला एक करोड़ रुपए के बजट से सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को लंबित देयकों का बराबर भुगतान किया जाएगा। मृतक कर्मचारी की पत्नी को मृतक आश्रित कोटे पर नौकरी दी जाएगी। ये फैसले मंगलवार को हुई पालिका बोर्ड की बैठक में लिए गए हैं। इसके अलावा दीपावली से पहले शहर में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। 
विज्ञापन


पालिकाध्यक्ष लक्ष्मी पांडेय की अध्यक्षता और ईओ शेखर चंद्र जोशी के संचालन में हुई बैठक में कहा गया कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों की तीन करोड़ रूपये की देनदारी है, लेकिन इसके सापेक्ष उनके लंबित देयकों के भुगतान के लिए शासन से राज्य वित्त मद में एक करोड़ रुपए का बजट मिला है।

तय किया गया कि प्राप्त एक करोड़ का बजट से सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को बराबर भुगतान किया जाएगा। पालिका के कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी शेखर सिंह यादव की मृत्यु के बाद उसकी पत्नी अनुराधा यादव को योग्यतानुसार पालिका में आश्रित कोटे से स्थायी नियुक्ति दी जाएगी। इसके अलावा बोर्ड में शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर गहन विचार-विमर्श हुआ।
विज्ञापन



तय किया गया है कि डेंगू रोग के प्रकोप को देखते हुए दीपावली से पहले समूचे शहर में पर्यावरण पर्यवेक्षकों और पर्यावरण मित्रों के सहयोग से विशषे सफाई अभियान चलाकर कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराया जाएगा। बैठक में सभासद जया देवी, देवेंद्र सिंह, सौरभ अग्रवाल, राजेंद्र रजवार, मुकेश साहू, नामित सभासद फैसल सिद्दीकी, खालिद अंजुम, अनिल चौधरी के अलावा कर निरीक्षक प्रियंका रैक्वाल, लिपिक बसंतराज चंद, कैलाश पटवाल, विनोद चंद्र बिष्ट मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें