चंपावत जीजीआईसी सभागार में जिला स्तरीय कला महोत्सव संपन्न हुआ।
महोत्सव का शुभारंभ एसपी धीरेंद्र गुंज्याल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि ये महोत्सव प्रतिभा निखारने का बेहतरीन मंच है। इस दौरान एकल नृत्य प्रतियोगिता में मधु ढेक, अंजलि और कविता विजयी रहे।
जबकि बालक वर्ग में अमन, कौशल व प्रदीप क्रमश: पहले तीन स्थान पर रहे। प्रभारी जिला शिक्षाधिकारी (माध्यमिक) उमेद सिंह बिष्ट ने बताया कि छात्र-छात्रा वर्ग के विजेता राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शिरकत करेंगे।
महोत्सव में चित्रकला, वाद्य संगीत, कंठ संगीत और नृत्य प्रतियोगिता चार स्तर पर आयोजित की गई। कंठ गीत में कोमल, अंजलि, ममता तथा बालक में मोहित, पंकज, वाद्य यंत्र में राप्ति, अंकिता, निशा और बालक में हर्षित, अमित और देवांश विजयी रहे।
प्रतियोगिता में जिले के चारों ब्लॉक के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। शिक्षक हरीश कलौनी के संचालन में हुए कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य डॉ. बीसी जोशी, खंड शिक्षाधिकारी रमेश आर्या, राधेश्याम खर्कवाल, डॉ. कनिष्का, सुरेश राम, जगदीश जोशी, प्रकाश उपाध्याय, मिंटू सिंह, भूपेंद्र देव ताऊ, लीला तिवारी, आशा टम्टा, हरीश गहतोड़ी, आशा पांडेय, भुवनेश्वरी नेगी और मनोज मौजूद रहे।
चंपावत में जिला कला महोत्सव का शुभारंभ करते एसपी धीरेंद्र गुंज्याल।- फोटो : CHAMPAWAT