फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमांत मडलक में राज्याभिषेक के साथ रामलीला का समापन

विज्ञापन
लोहाघाट के दूरस्थ मडलक गांव में रामलीला के समापन पर श्रीराम का आशीर्वाद लेते ग्रामीण। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। नेपाल सीमा से लगे मडलक की रामलीला का राम के राज्याभिषेक के साथ समापन हो गया है। इस दौरान लोगों ने राम दरबार की आरती उतारकर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात को रामलीला कमेटी के अध्यक्ष भुवन चंद्र भट्ट के दिशा निर्देशन में श्रीराम के लंका पर विजय प्राप्त कर सीता, लक्ष्मण, हनुमान, सुग्रीव के साथ अयोध्या लौटने की लीला दिखाई गई। इस दौरान राम का राज्याभिषेक करने के साथ सल्टा, मजपीपल, सागर, बड़म, बगोटी, जमरसों, मडलक, गुरेली, गुड़मांगल, सेलपेड़ू आदि स्थानों से पहुंचे लोगों ने राम दरबार की आरती उतारकर आशीर्वाद लिया। कमेटी अध्यक्ष भट्ट ने रामलीला का समापन करते हुए सभी सहयोगियों का आभार जताया। लीला के आयोजन में दिनेश पांडेय, बद्री सिंह, भगीरथ सिंह, गणेश बोहरा, बहादुर चंद, जगदीश पांडेय, शंकर पांडेय, प्रकाश सामंत, दिवान तिवारी आदि ने सहयोग किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें