शारदा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी महेश सिंह बिष्ट को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते डीएफओ कुंदन
- फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। हल्द्वानी वन प्रभाग के शारदा रेंज के रेंजर महेश सिंह बिष्ट समेत तीन वन कर्मी उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित हुए हैं। उन्हें डीएफओ कुंदन कुमार ने रेंजर महेश, वन दरोगा नंदाबल्लभ कांडपाल को भी अपने कार्य क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने, कौशल कुमार को सांप पकड़ने और नेपाल सीमा से लगे जंगलों की सुरक्षा में अहम योगदान के लिए सम्मानित किया गया है। रेंजर बिष्ट समेत तीनों वन कर्मियों को मिले सम्मान पर विधायक कैलाश गहतोड़ी, पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार, पूर्व पालिकाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष दीप चंद्र पाठक के अलावा डिप्टी रेंजर कैलाश गुणवंत, वन दरोगा महेश सिंह अधिकारी आदि ने बधाई दी।