फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायनगर चौड़ी में पुराण कथा सुनने उमड़ रही है भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। नगर से लगी ग्राम पंचायत रायनगर चौड़ी में श्रीमद्भागवत कथा में लगातार श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। पंडित प्रकाश चंद्र पुनेठा, किशोर पुनेठा, भुवन पांडेय, नवीन बगौली द्वारा नित्य नवग्रह पूजन, सर्वतोभद्र मंडल पूजन, पंचदेव पूजन, मुख्य देव पूजन आदि संपन्न कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन


सोमवार को मुख्य यजमान जनार्दन राय, हरीश कापड़ी, मोहन चंद्र राय, पूरन चंद्र जोशी, प्रकाश राय, कमल राय, गिरीश राय, मनोज कापड़ी ने सपत्नीक पूजा अर्चना की। हरिद्वार से आए विद्वान व्यास प्रकाश कृष्ण शास्त्री ने श्रीकृष्ण की लीलाओं का वर्णन किया। कथा में भगवान श्रीकृष्ण की रासलीला और श्रीकृष्ण रुकमणी विवाह धूमधाम से मनाया गया। संगीत संगीत हेमंत अग्रवाल, मदन मुरारी शुक्ला, ललित मोहन शर्मा दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें