फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घी, दही, खोया, पनीर की पैकिंग के लिए लगेगी मशीन

Sat, 23 Feb 2019 11:21 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूूराे चंपावत
विज्ञापन
चंपावत दुग्ध सहकारी संघ की बैठक में चर्चा करते अध्यक्ष और सदस्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 चंपावत दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ जिले की सभी 191 समितियों के दुग्ध उत्पादकों को पशुओं का चारा और दवाएं अनुदान में देगा। साथ ही दुग्ध संघ दुग्ध उत्पादन को बढ़ाने और घी, दही, खोया, पनीर को पैकिंग करने के लिए ऑटोमेटिक मशीन लगाएगा। यह निर्णय दुग्ध संघ अध्यक्ष पार्वती जोशी की अध्यक्षता और प्रबंधक राजेश सिंह मेहता के संचालन में शनिवार को हुई बोर्ड की बैठक में लिया गया। 
विज्ञापन


खेतीखान के मानर पंचायत घर में अवशीतन केंद्र का प्रस्ताव पास किया। इसके अलावा बैठक में दुग्ध उत्पादकों को अनुदान में दवा और हरा चारा दिलाने का प्रस्ताव भी पारित किया। इसके अलावा कई नये प्रस्ताव भी पारित कर स्वीकृति के लिए शासन भेजे गए हैं। लंबे समय से रिक्त पड़े प्रबंधन कमेटी सदस्य का चयन कर लिया है। बसंती देवी को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित दुधपोखरा वार्ड की रिक्त सीट से बसंती देवी को सदस्य चुना गया। बैठक में सहायक निदेशक डेयरी एनएस डुंगरियाल, लक्ष्मण सिंह, मंजू मनराल, जीवंती देवी, विमला देवी, प्रकाश सिंह बोहरा, मोहन चंद्र पाटनी, अमर सिंह कोटियाल, नवीन सिंह तड़ागी मौजूद थे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें