चंपावत दुग्ध सहकारी संघ की बैठक में चर्चा करते अध्यक्ष और सदस्य।
- फोटो : अमर उजाला
चंपावत दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ जिले की सभी 191 समितियों के दुग्ध उत्पादकों को पशुओं का चारा और दवाएं अनुदान में देगा। साथ ही दुग्ध संघ दुग्ध उत्पादन को बढ़ाने और घी, दही, खोया, पनीर को पैकिंग करने के लिए ऑटोमेटिक मशीन लगाएगा। यह निर्णय दुग्ध संघ अध्यक्ष पार्वती जोशी की अध्यक्षता और प्रबंधक राजेश सिंह मेहता के संचालन में शनिवार को हुई बोर्ड की बैठक में लिया गया।
खेतीखान के मानर पंचायत घर में अवशीतन केंद्र का प्रस्ताव पास किया। इसके अलावा बैठक में दुग्ध उत्पादकों को अनुदान में दवा और हरा चारा दिलाने का प्रस्ताव भी पारित किया। इसके अलावा कई नये प्रस्ताव भी पारित कर स्वीकृति के लिए शासन भेजे गए हैं। लंबे समय से रिक्त पड़े प्रबंधन कमेटी सदस्य का चयन कर लिया है। बसंती देवी को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित दुधपोखरा वार्ड की रिक्त सीट से बसंती देवी को सदस्य चुना गया। बैठक में सहायक निदेशक डेयरी एनएस डुंगरियाल, लक्ष्मण सिंह, मंजू मनराल, जीवंती देवी, विमला देवी, प्रकाश सिंह बोहरा, मोहन चंद्र पाटनी, अमर सिंह कोटियाल, नवीन सिंह तड़ागी मौजूद थे।