मां पूर्णागिरि धाम मंदिर समिति की नई कार्यकारिणी के चुनाव को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 27 अक्तूबर को होने वाले मतदान के लिए निर्वाचन समिति ने नियम तय किए हैं।
उत्तर भारत के प्रमुख शक्तिपीठ मां पूर्णागिरि धाम में मंदिर समिति की नई कार्यकारिणी का चुनाव 27 अक्तूबर को होगा। निर्वाचन समिति ने तैयारी पूरी कर ली है। रविवार को सेलागाड़ में निर्वाचन अधिकारी पूरन चंद्र तिवारी की अध्यक्षता, कोतवाल चेतन रावत, ग्राम प्रधान पंकज तिवारी, पूर्व प्रधान प्रतिनिधि मनोज पांडेय की मौजूदगी में बैठक हुई।
विज्ञापन
जिसमें चुनाव के लिए सात बिंदुओं सभी की सहमति बनी। जिसमें मतदेय स्थल, बूथ में कोई भी प्रत्याशी, एजेंट का मोबाइल पर पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा। मतदान स्थल में सीसीटीवी कैमरे और वीडियो की व्यवस्था की जाएगी। मतदेय स्थल से सड़क तक कोई भी प्रत्याशी प्रचार-प्रसार नहीं करेगा। वोटर वोट डालने के बाद वहां नहीं रुकेगा। रास्ते में पुलिस विभाग की ड्यूटी लगेगी। मतदान और मतगणना स्थल में कोई भी व्यक्ति मांस और मदिरा का सेवन पूर्णतया वर्जित रहेगा। यदि किसी प्रत्याशी तीन या तीन से कम में हार-जीत होती है तो प्रत्याशी की याचना पर रि-चेकिंग होगी।