चंपावत जिले में अपराध और मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एसओजी टीम ने पांच हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 24 अक्तूबर को टीम नेपाल सीमा पर पिलर संख्या 805/01 के पास जंगल में चेकिंग कर रही थी।
विज्ञापन
इस दौरान टीम ने राहुल कुमार निवासी पम्पापुर, थाना बनबसा को पकड़ा। तलाशी में उसके कब्जे से 18.08 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद हुई। आरोपी धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित चल रहा था।