फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां पूर्णागिरि धाम में उमड़ने लगे श्रद्घालु, आज प्रथम नवरात्र को होगी भीड़

विज्ञापन
शारदीय नवरात्र के लिए सजा मां पूर्णागिरि धाम का मुख्य मंदिर। - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। कोरोना संक्रमण की दहशत के बीच शारदीय नवरात्र के एक दिन पहले से ही मां पूर्णागिरि के दर्शन के लिए भक्तों की आवाजाही का सिलसिला शुरू हो गया है। शनिवार को प्रथम नवरात्र के दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। एसडीएम हिमांशु कफल्टिया ने शुक्रवार को धाम की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने दर्शन को आ रहे श्रद्धालुओं के बीच सुरक्षित दूरी और मास्क लगाने की अनिवार्यता का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए हैं। सीओ विपिन चंद्र पंत और थानाध्यक्ष जसवीर सिंह ने भी धाम की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ने उचित दिशा-निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं की आवाजाही के बीच शुक्रवार को शहर की घसियारा मंडी के भक्तों की टोली भी मां दुर्गा की भव्य झांकी निकाल मां पूर्णागिरि के दर्शन को रवाना हुई है। विशाल भगवती डोला कमेटी घसियारा मंडी की ओर से मां दुर्गा की भव्य झांकी निकाली गई। शहर में घूमने के उपरांत झांकी का शारदा घाट में विसर्जन कर सुख- समृद्धि की कामना की गई। इसके बाद भक्त देवी के दर्शन को मां पूर्णागिरि धाम की ओर रवाना हुए। झांकी में श्रवण निषाद, महेंद्र निषाद, अमरजीत समेत काफी संख्या में लोग शामिल थे। इधर शारदीय नवरात्र के पहले दिन मां पूर्णागिरि के दर्शन के लिए दूर दराज से बड़ी संख्या में भक्त पूर्णागिरि रवाना हुए हैं। पैदल, निजी वाहनों और साइकिलों से पहुंच रहे भक्तों की टोलियों से क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।
पूर्णागिरि में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
पूर्णागिरि धाम में सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं। जिले से अतिरिक्त फोर्स मंगाकर पूर्णागिरि धाम की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात किया गया है। शुक्रवार को सीओ विपिन चंद्र पंत ने फोर्स को जरूरी दिशा-निर्देश देकर पूर्णागिरि को रवाना किया। सीओ ने बताया कि पूर्णागिरि में आठ उप निरीक्षक, 15 कांस्टेबल, चार महिला कांस्टेबल और दो हेड कांस्टेबल तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन

इस बार नेपाल के सीमांत बाजारों में नजर नहीं आएगी रौनक
शारदीय नवरात्र में उत्तराखंड से बाहर के श्रद्धालुओं को पूर्णागिरि धाम आने की छूट से पूर्णागिरि मेें तो रौनक रहेगी, लेकिन सीमा सील होने से इस बार नेपाल के सीमांत बाजारों में पूर्णागिरि के श्रद्धालुओं की रौनक नजर नहीं आएगी। पूर्णागिरि दर्शन के बाद श्रद्धालु पड़ोसी देश नेपाल के ब्रह्मदेव व महेंद्रनगर स्थित बाबा सिद्धनाथ के दर्शन से यात्रा पूरी करते हैं, लेकिन इस बार श्रद्धालु बाबा सिद्धनाथ के दर्शन के लिए नेपाल नहीं जा पाएंगे।
-काली मंदिर गेट में होगी थर्मल टेस्टिंग
पूर्णागिरि दर्शन को जा रहे श्रद्धालुओं की काली मंदिर गेट पर थर्मल टेस्टिंग हो रही है। शुक्रवार को व्यवस्थाओं का जायजा लेने गए एसडीएम हिमांशु कफल्टिया का भी थर्मल टेस्टिंग से तापमान जांचा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें