फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंपावत: मां पूर्णागिरि कॉलेज को विश्वविद्यालय का दर्जा, कुमाऊं में उच्च शिक्षा के विस्तार की उम्मीद

Thu, 29 Oct 2026 04:02 PM IST
गायत्री जोशी माई सिटी रिपोर्टर, चंपावत

सार

चंपावत के मुड़ियानी स्थित मां पूर्णागिरि कॉलेज को विश्वविद्यालय का दर्जा देने के प्रस्ताव को विधानसभा से मंजूरी मिल गई है। इससे चंपावत सहित पिथौरागढ़, अल्मोड़ा और बागेश्वर के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। 
विज्ञापन
सीएम पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते पूर्णागिरि कॉलेज के चैयरमैन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंपावत के जिला मुख्यालय के निकट मुड़ियानी स्थित मां पूर्णागिरि कॉलेज को विश्वविद्यालय का दर्जा देने के प्रस्ताव को विधानसभा से मंजूरी मिलने के बाद चंपावत सहित पूरे कुमाऊं क्षेत्र में उच्च शिक्षा के विस्तार की उम्मीद जगी है। मंजूरी मिलने के बाद विद्यालय परिवार और क्षेत्रीय लोगों ने सीएम पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए आदर्श चंपावत की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है।  गैरसैंण में आयोजित विधानसभा सत्र के दौरान प्रदेश के तीन कॉलेजों को विश्वविद्यालय का दर्जा देने की मंजूरी दी गई है। इसमें चंपावत जिले से मां पूर्णागिरि कॉलेज को यह उपलब्धि प्राप्त हुई है। इसे सीमांत और पर्वतीय क्षेत्रों में शिक्षा के नए अवसर विकसित करने की दिशा में सीएम का महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

विज्ञापन


मां पूर्णागिरि कॉलेज के विश्वविद्यालय बनने से चंपावत के साथ ही पिथौरागढ़, अल्मोड़ा और बागेश्वर समेत दूर-दराज के पर्वतीय क्षेत्रों के विद्यार्थियों को सीधा लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को आवास, भोजन और यात्रा पर होने वाले अतिरिक्त खर्च से भी राहत मिलेगी। कॉलेज को विश्वविद्यालय का दर्जा मिलने पर संस्थान के अध्यक्ष केएस अधिकारी और क्षेत्रीय लोगों ने सीएम पुष्कर सिंह धामी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय की स्थापना केवल एक शिक्षण संस्थान के विस्तार तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पर्वतीय क्षेत्र के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण, रोजगारपरक और कौशल आधारित शिक्षा से जोड़ने की दिशा में भी महत्वपूर्ण पहल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें