फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराकोट में सिलिंडरों में कम निकल रही गैस

Thu, 12 Jul 2018 11:12 PM IST
अमर उजाला /ब्यूरो चंपावत।
विज्ञापन
बाराकोट में 30.2 किलो के स्थान में 27.910 निकली गैस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बाराकोट में गैस एजेंसी की ओर से ठेकेदार द्वारा वितरित की किए गए कई रसोई गैस सिलिंडरों में दो से ढाई किलो वजन कम निकला। इससे उपभोक्ताओं में काफी आक्रोश है। उन्होंने बाराकोट में वितरित किए जाने वाले रसोई गैस सिलिंडरों को तोलकर देने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

 
बृहस्पतिवार को बाराकोट पहुंचे गैस एजेंसी के ठेकेदार ने रोज की तरह बिना तोले गैस सिलिंडर बांटने शुरू किए। तभी ए जागरूक ग्राहक उमेश्वर अधिकारी ने रिफिल कराए दोनों सिलिंडरों को तुलवाया तो उनमें गैस कम पाई गई। इनमें से एक सिलिंडर में 11.91 किलो तो दूसरे में 13.13 किलो गैस निकली। जबकि एक सिलिंडर में 14.20 रसोई गैस होनी चाहिए। दोनों सिलिंडरों में गैस कम होने पर उन्होंने तत्काल ठेकेदार से संपर्क कर दोनों को बदलवा दिया।  ग्रामीणों ने गैस सिलिंडरों में कम गैस होने पर गहरी नाराजगी जताई।  

कोट  
कुछ उपभोक्ताओं द्वारा गैस सिलिंडर गैस कम होने की शिकायत की गई थी। जिन सिलिंडरों में गैस कम थी, उन्हें बदल दिया गया था। गैस बांटने वाले वाहन में वजन करने के लिए कांटा रखा रहता है, ग्राहकों को 14.200 किलो वजन लेकर ही सिलिंडर लेना चाहिए।  
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरीश आर्या, प्रबंधक, गैस वितरण केंद्र, लोहाघाट।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें