फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीए और एमए प्रथम सेमेस्टर में सीटें बढ़ाने की मांग

Thu, 12 Jul 2018 11:07 PM IST
अमर उजाला /ब्यूरो चंपावत।
विज्ञापन
Mentioning the number of seats to increase the number of seats, the student leader - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय में स्नातक और स्नातकोत्तर की कक्षाओं में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। लेकिन बीए और एमए प्रथम सेमेस्टर में सीटें कम होने से अधिकांश छात्र-छात्राओं को प्रवेश नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन


इस संबंध में बृहस्पतिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की कालेज इकाई ने प्राचार्या डा.तनूजा बिष्ट के माध्यम से कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति को ज्ञापन भेजा। परिषद कार्यकर्ताओं का कहना है कि बीए प्रथम सेमेस्टर में करीब 250 से अधिक छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया है। लेकिन सीटों की संख्या 180 होने के कारण अधिकांश छात्र-छात्राओं को चयनित विषयों में प्रवेश नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने छात्रहित को ध्यान में रखते हुए महाविद्यालय में सीटों की संख्या बढ़ाए जाने की मांग उठाई है। कुलपति को ज्ञापन भेजने वालों में सह जिला संयोजक हरीश जोशी, छात्रसंघ महासचिव पीयूष जोशी, उपाध्यक्ष प्रेमबल्लभ, पूरन बिष्ट, शंकर जोशी, मुकेश जोशी, ललित देउपा, छात्रा उपाध्यक्षा पूजा खाती आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें