फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 दिनों में जंचेंगी बोर्ड की 94 हजार कॉपियां

Sun, 10 Apr 2016 10:46 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
 उत्तराखंड बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू हो गया है। मुख्य शिक्षाधिकारी (सीईओ) नवीन चंद्र पाठक ने बताया कि हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की लोहाघाट में 39699 और टनकपुर में 55000 कॉपियां जांची जाएंगी। मूल्यांकन का ये काम 24 अप्रैल तक चलेगा। सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता प्रबंध किया गया है। मूल्यांकन केंद्र में मोबाइल फोन ले जाना प्रतिबंधित किया गया है। लोहाघाट केंद्र की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 103 और टनकपुर का मूल्यांकन 124 परीक्षक करेंगे।
विज्ञापन


इससे पहले सीईओ नवीन चंद्र पाठक की अध्यक्षता और मास्टर ट्रेनर एसडी चौबे, पर्यवेक्षक पीसी जोशी, भगवान जोशी के संचालन में उप नियंत्रक और प्रधानाचार्य एचएन जोशी ने मूल्यांकन केंद्र की व्यवस्थाओं की जानकारी दी। प्रोजेक्टर के माध्यम से भी मूल्यांकन की त्रुटियों के निराकरण की जानकारी दी गई। सह नियंत्रक कामेश्वर सिंह, घनश्याम भट्ट, विक्रमाजीत चौहान, अनूप कौशल, केके खर्कवाल, बीके शर्मा, जगदीश गड़कोटी, हरीश पंगरिया ने भी मूल्यांकन की बारीकियां बताई।

सावधानी से हो मूल्यांकन, पीटीए ने किया आग्रह
अभिभावकों ने मूल्यांकन के काम को पूरी सतर्कता और ईमानदारी के साथ करने का आग्रह किया है। रविवार को अभिभावक-शिक्षक संघ (पीटीए) अध्यक्ष किशन सिंह की अध्यक्षता और प्रकाश राय के संचालन में हुई बैठक में कहा गया कि पिछले साल जिले के इंटर अंग्रेजी विषय के कई छात्रों के मूल्यांकन में गड़बड़ी हुई थी। विज्ञान ग्रुप के अन्य विषयों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले बच्चे अंग्रेजी में फेल तक हो गए।
विज्ञापन

कहा गया कि अंग्रेजी विषय का मूल्यांकन करने वालों की लापरवाही के चलते विज्ञान वर्ग में भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित जैसे विषयों में प्रथम श्रेणी के अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को या तो 33 से 35 नंबरों पर ही मिले अथवा कई अभ्यर्थी फेल तक हो गए। इससे जिले का परीक्षा परिणाम भी प्रभावित हुआ। बैठक में गणेश सिंह फर्त्याल, जगत सिंह, बची सिंह बोहरा, भुवन चंद्र, कैलाश कुमार, संजय सिंह, कैलाश पांडेय, आनंद बल्लभ आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें