टनकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में गोल के लिए भिड़ते खिलाड़ी। स्रोत : खेल विभाग
टनकपुर (चंपावत)। राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती के उपलक्ष्य में जिला खेल कार्यालय की ओर से जिला स्तरीय अंडर-17 बालक वर्ग की फुटबाल प्रतियाेगिता का खिताब लोहाघाट ने जीत लिया है। फाइनल में लोहाघाट को बनबसा की टीम को 4-3 गोल से हराया।
सोमवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रतियोगिता का फाइनल खेला गया। फुटबाल प्रशिक्षक गौरव खोलिया ने बताया कि लोहाघाट की ओर से गौरव ने दो गोल और मनीष व लक्की ने एक-एक गोल किया। बनबसा की ओर से सुदीप ने दो और मोहित ने एक गोल दागा। मैच के अंतिम समय तक बनबसा की टीम बराबरी के लिए संघर्ष करती रही लेकिन सफलता नहीं मिली। इस तरह लोहाघाट ने 4-3 से मैच जीत लिया।
मुख्य अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष पुष्पा विश्वकर्मा ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार दिए। प्रशिक्षक गौरव ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार जिला स्तरीय टीम का भी चयन किया गया। निर्णायक रोहन बिष्ट, सौरभ बोहरा रहे। प्रतियोगिता के आयोजन में स्टेडियम प्रभारी मुकेश शर्मा, स्पोर्ट्स हॉस्टल बॉक्सिंग प्रशिक्षक ललित मोहन कुंवर, पवनेश पाटनी, रन बहादुर मल, नितिन ढेक, सूरज पांडे, आशा पांडे, मनोज टकवाल, हीरा, दीपक, राकेश का विशेष सहयोग रहा।