चंपावत। एनएच पर थाना चौकी के पास उत्तराखंड पेयजल संसाधन विकास और निर्माण निगम लोहाघाट की ओर से तीन मंजिला मल्टीलेवल कार पार्किंग का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। विभाग 352 लाख की लागत से पार्किंग का निर्माण करेगा।
क्षेत्र में बनने वाली बहुउद्देशीय कार पार्किंग से लोगों को काफी राहत मिलेगी। क्षेत्र में पार्किंग नहीं होने के कारण आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। थाना चौकी के पास दो मार्ट समेत कई बैंक स्थित हैं। पार्किंग का निर्माण दो चरणों में किया जाएगा। इसमें 14 कारों और 50 दोपहिया वाहनों की पार्किंग की क्षमता होगी। इसके अलावा पार्किंग में सभागार, बैंक समेत सात दुकानों का निमार्ण कार्य भी किया जाएगा। इससे नगर क्षेत्र सहित अन्य लोगों का काफी राहत मिलेगी। इस पार्किंग निर्माण के पूरा होने के बाद नगर में छह पार्किंग हो जाएंगी।
कोट
थाना चौकी के पास पार्किंग निर्माण का काम शुरू कर दिया गया है। पहली किस्त के रूप में 140 लाख रुपये स्वीकृत हो गए हैं। गुणवत्ता के साथ मय पर पार्किंग का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। - गिरीश पंत, ईई सीएनडीएस, लोहाघाट