फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक गीत और लोक नृत्य प्रतियोगिता में लोहाघाट अव्वल

Wed, 26 Dec 2018 10:06 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/ अमर उजाला , चपावत।
विज्ञापन
चंपावत के जिला युवा महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करतीं छात्राएं। - फोटो : चंपावत
विज्ञापन
 राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर उनके विचारों एवं थीमों पर आधारित जिला स्तरीय युवा महोत्सव का शुभारंभ पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा ने दीप जलाकर किया।
विज्ञापन


गोरलचौड़ मैदान में आयोजित लोक गीत और लोक नृत्य प्रतियोगिता में लोहाघाट प्रथम चंपावत द्वितीय और पाटी तृतीय स्थान में रहा। एकांकी में लोहाघाट, पाटी, बाराकोट पहले तीन स्थान में रहे। शास्त्रीय नृत्य में लोहाघाट की निकिता, बाराकोट की रश्मि अव्वल रही।

शास्त्रीय वंदना एकल तबला में अक्षत, अंकित, हारमोनियम में अक्षत, हर्षित, बासुरी में हर्षित पंत तथा शास्त्रीय गायन में चंपावत के आदित्य गिरि, लोहाघाट के अजय कलखुड़िया, बाराकोट के अमन मेहता अव्वल रहे।
विज्ञापन


महोत्सव में जिले के चारों विकास खंडों से प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली टीमों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। इस दौरान विकासखंड पाटी की छोटी बच्ची ने लोक गीत प्रतियोगिता में मनमोहक गीत प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी। जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रतीक जोशी ने बताया कि सभी सातों विधाओं में जो भी दल, प्रतियोगी प्रथम स्थान प्राप्त करेगा, उसको राज्य स्तर पर प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा।

इस अवसर पर जिलाधिकारी एसएन पांडेय, मुख्य विकास अधिकारी एसएस बिष्ट, जिला क्रीड़ाधिकारी आरएस धामी, सेवायोजन अधिकारी आरके पंत, पर्यटन अधिकारी लता बिष्ट, युवा कल्याण विभाग के एनके जोशी, विनोद नेगी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें