फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहाघाट स्टेडियम को रिलीज हुए दो करोड़

Wed, 06 May 2015 11:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य बनने के बाद चंपावत जिले के पहले स्टेडियम का निर्माण इस माह छमनियांचौड़ में शुरू हो जाएगा। इसके लिए दो करोड़ रुपए की पहली किश्त रिलीज कर दी गई है। इस स्टेडियम का ऐलान सबसे पहले 2001 में तत्कालीन मुख्यमंत्री नित्यानंद स्वामी ने किया था।
विज्ञापन


उप्र निर्माण निगम स्टेडियम का निर्माण कार्य कराएगी। निगम के परियोजना प्रबंधक (पीएम) सीके सेन के अनुसार शासन से धन अवमुक्त होने का पत्र प्राप्त हो चुका है। अलबत्ता अभी रकम नहीं पहुंची है। 10.95 करोड़ की लागत से बनने वाले स्टेडियम के प्रथम चरण में 400 मीटर का ट्रैक, बहुउद्देश्यीय हाल, हास्टल, चेजिंग रूम, फुटबाल मैदान आदि बुनियादी आवश्यकताएं प्रस्तावित की गई हैं। पीएम सेन का कहना है कि इस माह के अंत तक काम शुरू हो जाएगा। नियमित रूप से धन मिला तो 16 माह में स्टेडियम का निर्माण कार्य पूर्ण हो जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें